रिदम्स ऑफ इंडिया - द आर्ट ऑफ नंदलाल बोस 19 जनवरी, 2009
1882-1966 का काल स्वतंत्रता
संग्राम के लिहाज से भारत के चित्र इतिहास का सबसे
महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे यहां 85 ऐतिहासिक कृतियों
के माध्यम से बखूबी प्रस्तुत किया गया है। यह प्रदर्शनी
इस ऐतिहासिक कलाकार की 50 साल से अधिक की कला यात्रा
को दर्शाती है और नंदलाल बोस की कृतियां एक ब्रिटिश
उपनिवेश के एक नए राष्ट्र के रूप में उदय को दर्शाती
है। इस प्रकार आप एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी, एक अगुआ
कलाकार को देख सकते हैं जिन्होने तरह-तरह की सामाग्रियों
के उपयोग से नाना प्रकार की शैलियों में अपनी कलात्मक
क्षमता की अभिव्यक्ति की और सदैव अपनी मातृभूमि की
सौंधी सुगंध भारतवर्ष की धड़कन को बखूबी संजोए रखा।