नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के
संग्रह के जरिये भारत में आधुनिक कला के इतिहास एवं
विकास की पगडंडी पर
'...इन द सीडस ऑफ टाइम' दरअसल 18वी सदी में औपनिवेशिक
संपर्क से लेकर 21वी सदी तक आधुनिक भारतीय कला का
यात्रा वृत्तांत है। आधुनिक भारतीय कला का इतिहास जटिल
एवं उत्थान-पतन से भरा है। कला का विकास क्षेत्र विशेष
की आवश्यकताओं और राष्ट्र के सतत विकास के अनुरूप हुआ
है। कलाकारों ने हरेक दशक की सामाजिक-राजनीतिक एवं
आर्थिक मनोभावों को बखूबी उकेड़ने का प्रयास किया है।
भारतीय कला की संपन्नता इस बात से है कि इसमें
विशुद्धता के नाम बाहरी प्रभावों से अलग-थलग रहने के
बदले विविधताओं को समाए और संजोए रखने का प्रयास दिखता
है। इस प्रकार किसी क्षेत्र की भारतीय कला विभिन्न
स्थानीय समूहों की कलात्मक अभिव्यक्तियों का समागम है
जिसे अब वैश्विक फलक मिल गया है। सूचना-तकनीकी के
अभूतपूर्व विकास का लाभ लेते हुए ये कलाएं सहज
आदान-प्रदान होती दिखती हैं और वेबसाइट इसका एक सशक्त
माध्यम बनता जा रहा है। एनजीएमए को इस बात का गर्व है
कि आज यह संग्रह की अति महत्वपूर्ण कृतियों को वैश्विक
परिदृश्य में पेश करने में सफल है, जो भारतीय कला
यात्रा के रोमांचक इतिहास के मील के पत्थर हैं।