अपने कला भंडारों की देखभाल एक प्रकार से हमारा राष्ट्रीय दायित्व है। इसलिए नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट पूरी तन्मयता से अपने संग्रहों की देखभाल में संलग्न है। मुख्य गैलरियों को साल भर वातानुकूलित रखा जाता है ताकि पूरा परिवेश उन अनमोल कलाओं के संरक्षण के अनुकूल हो।
पुनरुद्धार (संरक्षण) अधिकारी नियमित रूप से कला की वस्तुओं की निगरानी किया करते हैं तथा क्षतिग्रस्त कृतियों को पेशेवर कुशलता के साथ समय-समय पर संरक्षित किए जाते हैं। पुनरुद्धार कार्य के पहले और बाद में कृतियों के चित्र पुनरुद्धार के विभिन्न चरणों को प्रदर्शित करते चित्र- लिए जाते हैं तथा इन कृतियों को उच्च शोध एवं भावी संदर्भों के लिए संरक्षित रखे जाते हैं।
|